Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एशिया कप में पाकिस्तानी टी-शर्ट पहनने वाला कौन है वह शख्स जिस पर होगी कार्रवाई!

IND vs PAK

IND vs PAK

Asia Cup 2022 :- एशिया कप टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की टी-शर्ट पहनकर और हाथों में इंडिया और पाकिस्तान का फ्लैग लेकर पहुंचे बरेली के रहने वाले शराब कारोबारी संयम जायसवाल के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। जिले के शराब कारोबारी संयम जयसवाल 28 अगस्त को दुबई में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे।

इस मामले को लेकर बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी ने सवाल उठाए हैं।विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीओ (सिटी) श्वेता यादव से मिलकर बरेली के शराब कारोबारी संयम जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इस मामले पर बीजेपी के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी संयम जायसवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि ,” भारत- पाकिस्तान  मैच के दौरान ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ पहले कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए ऐसी हरकत करने वालों लोगो की हिम्मत बढ़ी हुई है। उन्होंने संयम जायसवाल के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital