बिहार के मंत्री कार्तिक कुमार ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है..राज्य में नयी सरकार के बनने के बाद से ही कार्तिक कुमार विवादों में आ गये थे..बता दें कि जिस दिन बिहार में गठबंधन के विधायक शपथ ले रहे थे उसी दिन ये विवाद शुरू हुआ..कार्तिक कुमार अपराधिक छवि के नेता हैं जिनका संबंध आरजेडी से है।असल में जिस दिन ये कानून मंत्री के तौर पर मंत्री पद की शपथ ले रहे थे,उसी दिन इनको किडनैपिंग के एक मामले में दानापुर कोर्ट में पेश होना था,लेकिन ये पेश नहीं हुए..
बीजेपी तभी से इस मुद्दे पर हमलावर है और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया कि बिहारर में जंगल राज फिर से लौट आया है..बीजेपी के हमलावर रुख से खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी असहज महसूस कर रहे थे । खासकर नीतीश के नए मंत्रीमंडल में शामिल कई विधायकों की आपराधिक छवि पर बीजेपी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इन आपराधिक छवि वाले मंत्रियों में आरजेडी के नेता कार्तिक कुमार काफी चर्चा में हैं। कार्तिक कुमार 2014 में बिहटा के अपहरण कांड को लेकर बुरी तरह से घिर चुके हैं। इस केस में 1 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है। राजनीतिक दबाव के चलते पहले उनका मंत्रालय बदला गया लेकिन इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…