महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है. ब्राजील के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया भर के अपने लाखों प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनका स्वास्थ्य पहले से अब बहुत अच्छा है। 81 वर्षीय पूर्व स्टार फुटबॉलर पेले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो अपनी पत्नी मार्सिया आओकी के साथ साओ पाउलो के बाहर गुआरुजा में एक साथ नजर आ रहे है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी तस्वीर के साथ पेले ने लिखा है कि, मैं यह सिर्फ आपको धन्यवाद कहने के लिए भेज रहा हूं. मैं अपनी पत्नी को अपने साथ आपके सभी प्यार भरे संदेशों के लिए बहुत आभारी हूं। उन्होने इस संदेश में आगे लिखते हुए कहा कि, मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रख रहा हूं.
बता दें तीन बार के विश्व कप विजेता खिलाड़ी पेले कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं. डॉक्टरों ने पिछले साल सितंबर में पूर्व फुटबॉलर पेले के पेट से ट्यूमर निकाला था. जिसके बाद वो कुछ बेहतर महसूस कर रहे है. पेले बीमारी के चलते कीमोथेरेपी तकनीक से भी कई बार गुजर चुके हैं. इस साल फरवरी में बुहत अधिक बीमार होने के चलते उन्होने दो सप्ताह से ज्यादा का समय अस्पताल में बिताया था.
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…