लाहौर के व्यापारियों ने भारत से सब्जी आयात की इजाजत मांगी

पाकिस्तान में बाढ़ कहर बरपा रही है।अनुमान के मुताबिक 70 फीसदी मुल्क सैलाब में डूब गया है जिससे करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है..साथ ही खड़ी फसलें तबाह हो गयी हैं..इसके चलते पूरी पाकिस्तान में सब्जियों की भारी किल्लत हो रही है ।हालात बहुत ही गंभीर है।

बाढ़ और लगातार मॉनसून की बारिश के बीच सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मंगलवार को सरकार से वाघा सीमा के रास्ते भारत से सब्जी आयात की अनुमति देने की मांग की है। एलसीसीआई के अध्यक्ष नौमान कबीर ने सरकार से भारत से सब्जियों के आयात की अनुमति देने का आग्रह किया ताकि इसकी कीमतों को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने कहा, हाल की बाढ़ ने देशभर में टमाटर, प्याज, आलू और अन्य सब्जियों की फसलों को नष्ट कर दिया है। संकट अगले तीन महीनों तक बने रहने की उम्मीद है।सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में सब्जियों का संकट और गहरा सकता है।

वाघा बॉर्डर के जरिए भारत से पाकिस्तान तक सब्जियां पहुंचाने में कुछ दिन लगेंगे।देशभर में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ के बीच किराना विक्रेता मुनाफाखोरी पर उतर आये हैं और उपभोक्ताओं से बहुत ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं, जिससे सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

व्यापारी ऐसे समय में भारी मुनाफा कमा रहे हैं जब लगातार मॉनसून की बारिश से मरने वालों की संख्या 1,100 के आंकड़े को पार कर गई है और देश की अर्थव्यवस्था को तकरीबन 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

35 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

46 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago