ब्रिटेन को पछाड़ भारत बना दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था

 

नई दिल्‍ली- कोरोना जैसी भयानक महामारी को मात देते हुए भारत ने वह कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हम सभी भारतीयों को गर्व होगा. एक तरफ दुनिया के विकसित देशों की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है वहीं भारत की अर्थव्यवस्था विकास के नए आयाम गढ़ रही है.

भारत ने अपने उपर 200 साल तक राज करने वाले ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्था का खिताब अपने नाम कर लिया है. अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं. भारत से पिछड़ना ब्रिटेन के लिए बड़ा झटका है.

भारत ने यह कारनामा मात्र एक दशक के अंदर किया है. पिछले 10 सालों में भारत ने 11वें पायदान से उपर उठकर दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में खुद को शामिल किया है. ब्रिटेन के लिए टाप 5 से बाहर जाना किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

आज से 75 साल पहले जब देश आजाद हुआ था तब अंग्रेजों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस देश पर उन्होंने 200 साल राज किया वही उसे 5 लीडिंग इकनॉमी हटाकर उसका स्थान ले लेगा. यह बहुत ही शानदार और गर्व करने वाली बात है.

बता दें कि ब्रिटेन इन दिनों कई तरह की दुश्वारियों से गुजर रहा है जिनमें महंगाई, कम ग्रोथ और राजनीतिक अस्थिरता शामिल है. वहीं, भारत पिछले काफी समय से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है.

भारत ने यह कारनामा उस समय किया जब पूरी दुनिया मंदी की मार झेल रही है. वहीं भारत मंदी की बात तो बहुत दूर विकास के रथ पर सवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

36 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

46 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago