एशिया कप में पाकिस्तान की एकतरफा जीत,एक बार फिर भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे

दुबई – एशिया कप में शुक्रवार को लीग सेट्ज में पाकिस्तान ने बिल्कुल एकतरफा जीत हासिल की.. हांगकांग को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम एक बार फिर भारत से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें  सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. इन दोनों टीमों के बीच सुपर-4 राउंड का मुकाबला 4 सितंबर यानि रविवार को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरु होगा. लीग मैच में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. हालांकि उस मैच में दोनों ही टीमें अपने स्तर के मुताबिक नहीं खेल सकी थी, लेकिन आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी. इस मैच में मिली हार के बाद हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 155 रनों से जीत दर्ज की है. जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है. हांगकांग के खिलाफ सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 78, और फखर जमान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. खासकर आखिरी के ओवरों में खुशदिल शाह ने महज 15 गेंदों में 35 रन ठोक डाले. उन्होंने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. खासकर एहसान खान के एक ही ओवर में 4 छक्के जड़कर पाकिस्तान के स्कोर को 193 रनों तक पहुंचाया दिया. जिसके जवाब में हांगकांग की पूरी टीम 10.4 ओवरों में 38 रनों पर ढेर होकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

सेमिफाइनल के लिए होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें रविवार को एक दूसरे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेंगी. दोनों टीमों की नजर इस जीत के साथ एशिया कप के सेमीफाइनल में एंट्री करने पर होगी. हालांकि इस मैच के बाद भी दोनों टीमें को अपना 2-2 मुकाबला दूसरी टीमों के खिलाफ खेलना है. लेकिन बहुत हद तक भारत और पाकिस्तान के बीच का यह मुकाबला तय कर देगा कि दोनों टीमों में से कौन पहले सेमिफाइनल में पहुंचेगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

ये भी पढ़े -:

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका,चोट के कारण जडेजा बाहर

Bharat Express Desk

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

11 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

20 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

25 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

31 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

38 minutes ago