मुकेश अंबानी का बड़ा एलान,दीपावली तक शुरू होगी की 5जी सेवा

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान जियो 5 जी सर्विस को लेकर बड़ा एलान कर दिया है..ये सेवा अभी सिर्फ कुछ शहरों में उपलब्ध होगी,लेकिन साल 2023 के आखिर तक पूरे देशभर में रिलायंस जियो 5 जी सर्विस शुरू करेगा..

रिलायंस के 5वें एनुअल जनरल मीटिंग  को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी  ने कहा कि इस साल  दिवाली तक देश में 5जी सर्विस लॉन्च कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि सबसे पहले चार मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई कोलकाता और चेन्नई से 5जी सेवा की शुरुआत होगी.. इसके बाद अगले साल के अंत देशभर में 5जी सेवा उपलब्ध होगी..

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है जो हर जगह कवरेज प्रदान करेगा.. रिलायंस जियो की 5जी सेवा अफोर्डेबल होगी.. और इसके लिए वह 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं ..

उन्होंने कहा कि रिलायंस भारत को डेटा पावर्ड इकॉनमी बनाना चाहती है जिससे चीन और अमेरिका से आगे निकला जा सके..

मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने गूगल के साथ 5जी हैंडसेट बनाने के लिए एक समझौता किया है… और 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में क्वालकॉम जियो की मदद करेगा। इसके लिए रिलायंस जियो और क्वॉलकॉम के बीच करार हो गया है..

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

5 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

11 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

49 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

49 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago