आखिर मिल ही गये चंपावत के एसडीएम चन्याल, अचानक क्यों हुए लापता?

चंपावत,(उत्तराखंड)-उत्तराखंड के चंपावत जिले में तैनात एसडीएम चन्याल मिल गये हैं.बताया जा रहा है कि वह शिमला में थे. उनको ढूंढने के लिए तीन पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गयी थी.जब उनकी लोकेशन शिमला में मिली तब प्रशासन ने राहत की सांस सांस ली.मगर जिस अंदाज में वह बगैर बताए निकल गये उससे सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि क्या वह किसी वजह से मानसिक तनाव में तो नहीं थे। वह दो दिनों से लापता थे।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। वे शिमला में मौजूद हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे इलाज के लिए आकस्मिक रूप से शिमला चले गए थे वहीं इस मामले के जांच अधिकारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह एसडीएम की लोकेशन ट्रेस की गई थी, तब उनकी लोकेशन शिमला पाई गई जिसके बाद उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया गया।

शनिवार दोपहर बाद से नहीं हुआ था संपर्क

एसडीएम चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उसी दिन दोपहर के बाद से वह लापता हो गए जिसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं थी। 10 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार अवकाश होने से कार्यालय भी बंद था। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वे यहां से कब और कहां गए थे। चन्याल चंपावत जिले में सितंबर 2021 से तैनात हैं। पांच साल पहले भी वह टनकपुर और पाटी में इसी पद पर तैनात रह चुके हैं।

एसडीएम चन्याल ने फेसबुक पोस्ट में ये लिखा

एसडीएम अनिल चन्याल के रहस्यमय ढंग से गायब होने से कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अफसर को इस तरह का व्यवहार करना पड़ा। काम की अधिकता की वजह से मानसिक शांति का जिक्र उनकी एक फेसबुक पोस्ट में झलकता है। एसडीएम चन्याल सोशल मीडिया में खासे सक्रिय रहते हैं. उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट नौ सितंबर को साढ़े नौ बजे की थी। इसमें उन्होंने लिखा था ‘ट्रैकिंग एंड लोंग ड्राइवर इज ऑलसो ए पीस ऑफ माइंड.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

25 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago