नवीनतम

सीएम योगी के मंत्री नंदी ने दीपावली पर गरीबों को कराई शॉपिंग, बच्चों के चेहरे पर खिलखिलाई हंसी

पूरा देश आज दीपावली का त्योहार मना रहा है. हर ओर दीये और रंग-बिरंगी लाइटों से घर बाजार रौशन हैं. ऐसे में उतर-प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रयागराज मेंं गरीब बच्चों और महिलाओं को शॉपिंग करवाया और उन्हे दीपावली की बधाई दी.

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रयागराज स्थित अपने होम टाउन में सिवल लाइंस मार्केट में 600 महिलाएं और बच्चों को शाॉपिंग मॉल ले जाकर खरीददारी करवाई.  प्रयागराज दक्षिण विधानसभा की 50 बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को दीपावली के मौके पर बच्चों के साथ महिलाओं को भी दिवाली के उपहार दिए. इस दौरान नंदी के साथ उनकी पत्नी और शहर की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद थी.

बच्चों के चेहरे पर खिलखिलाई हंसी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपल नंदी और अभिलाषा गुप्ता ने गरीब बच्चों और महिलाओं को दीपावाली के मौके पर जमकर शॉपिंग करवाई. इस दौरान बच्चों ने कपड़े, जूते-चप्पल और अलग-अलग प्रकार के खिलौने भी खरीदे.दीपावाली के मौके पर नए-नए कपड़े, जूते और खिलाैने लेकर बच्चों के चेहरे हंसी और खुशी से खिलखिला उठे. बच्चों के अलावा महिलाओं ने साड़ी  खरीदी. इस दौरान मंत्री नंदी और प्रयागराज शहर की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago