Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आगरा: रोडवेज बस में लगी आग, शीशे तोड़कर सवारियों ने बचाई अपनी जान

सवारियों ने बस से कूदकर बचाई जान

आगरा में रविवार को सड़क पर चलती एक रोडवेज में अचानक आग लग गई. आग के कारण बस में बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया. सवारियों ने बस के शीशे तोड़कर खिड़की से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई. सड़क दुर्घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर और सवारियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुट गई.

बस ड्राइवर ने दिखाई सुझबूझ

रविवार शाम को सवारियों से भरी मैनपुरी डिपो के इंजन में अचानक चिंगारी निकलने लगी जिसके कारण देखते-देखते बस ने भीषण आग पकड़ ली. आनन-फानन में बस में बैठे सवारी पीछे की खिड़की के शीशे तोड़कर कूदने लगे, लेकिन बस के ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत बस की ब्रेक लगाई और किसी तरह से परिचालक की मदद से आग पर काबू पा लिया.

थानाध्यक्ष कमला नगर विपिन गौतम के अनुसार रविवार शाम करीब 7:15 के करीब  मैनपुरी डिपो की बस वाटर वर्क्स से 50 मीटर आगे खड़ी थी. इस दौरान कुछ सवारियां बस में बैठी हुई थीं तो और कुछ को बैठाने के लिए परिचालक उन्हें आवाज लगा रहा था. जब बस में सारे सवारी बैठ गए और बस वहां से चलने के लिए तैयार थी. तभी बस ड्राइवर ने सेल्फ स्टार्ट किया. लेकिन इंजन में से चिंगारी की तेज लपटें निकलने लगी. आग की तेज लपटों को देखकर बस में बैठे सवारी खिड़की से कूदने लगे. लेकिन ड्राइवर और परिचालक ने आग पर काबू पाया और इस घटना में किसी के भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital