नवीनतम

Air India का सफर हुआ महंगा, बुजुर्गों और छात्रों के किराये में छूट घटकर हुई आधी

एयर इंडिया ने सीनियर सिटीजन और छात्रों को मिलने वाली छूट में कटौती कर दी है. टाटा समूह की एविएशन कंपनी एयर इंडिया ने इकॉनमी श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को मूल किराये पर दी जाने वाली छूट को आधा कर दिया है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक मूल किराये में संशोधित छूट 29 सितंबर से प्रभावी हो गयी है. अब तक एयर इंडिया इन दोनों श्रेणियों में 50 प्रतिशत की छूट दी थी. हालांकि एयरलाइन 12 अलग अलग कैटेगरी के किराए में छूट देना जारी रखेगी. नियमों के अनुसार अन्य कुछ श्रेणियों में 50 प्रतिशत तक छूट दी गई है.

क्या है एयर इंडिया का ऐलान

एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर या उसके बाद जारी होने वाले टिकट के मूल किराये पर वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को 25 प्रतिशत तक की ही छूट मिलेगी. यह छूट इकॉनमी केबिन में चुनिंदा बुकिंग श्रेणी पर दी जाएगी. टाटा समूह ने घाटे में चल रही एयर इंडिया का सरकार से अधिग्रहण इस साल 27 जनवरी को किया था. बयान के अनुसार देश में 60 साल या उससे अधिक उम्र वर्ग के नागरिकों को फोटो आईडी दिखाने पर ही किराए में छूट दी जाएगी. साथ ही 12 से 26 साल के उम्रवर्ग के छात्र कॉलेज या स्कूल से जारी आईडी कार्ड दिखा कर ही छूट पा सकते हैं. पहले से बुकिंग कराने पर चेकइन के समय ओरिजनल डॉक्यूमेंट दिखाने पर ही छुट दी जाएगी. अगर ऐसा नहीं करते है तो टिकट कैंसिल कर रकम जब्त हो जाएगी.

किन कैटेगरी को मिलेगी छूट

एयरलाइन सीनियर सिटीजन और छात्रों के अलावा जिन कैटेगरी में छूट देगी उसमें सेना, पैरा मिलिट्री फोर्स, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों, सीआरपीएफ, असम राइफल और सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन के शहीदों के परिजन, युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिक, गैलेंट्री अवार्ड पाने वाले, राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले जवान और अधिकारी, अर्जुन अवार्डी और मेडिकल से जुड़ी समस्या वाले कुछ खास कैटेगरी के लोग शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago