Noida Grand Omaxe Society के अवैध निर्माण पर चला योगी का बुलडोजर
नोेएडा- यूपी की Noida Grand Omaxe Society में काफी बवाल होने के बाद आखिर नोएडा ऑथरिटी ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चला ही दिया. इससे पहले फ्लैट्स के बाहर मौजूद अतिक्रमण को तोड़ने पहुंचे योगी सरकार के बुलडोजर को लोगों ने सोसाइटी में घुसने ही नहीं दिया था. सोसाइटी के लोग यूपी सरकार की इस कार्रवाई के विरोध में खड़े हो गए थे. बता दें यह वही सोसायटी है जहां श्रीकांत त्यागी रहता है, जो सोसाइटी की ही एक महिला के साथ गाली-गलौज औऱ अभद्रता करने के मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद है.
नोएडा की Grand Omaxe Society में करीब 93 फ्लैट्स ऐसे है जिनके बाहर अतिक्रमण है. नोएडा अथॉरिटी ने सोसायटी के लोगो को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था कि अगर किसी फ्लैट के बाहर अतिक्रमण पाया गया तो उसे तोड़ दिया जाएगा. यह समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गया था, लेकिन सोसायटी के लोग इसके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गए थे.
बता दें कि दो दिन पहले श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने सोसाइटी के कॉमन एरिया में अवैध रूप से 20 पेड़ लगा दिये थे. श्रीकांत त्यागी की पत्नी का ये कहना था कि उनके घर पर जो अवैध रूप से निर्माण हुआ था उस पर बुल्डोजर चल चुका है. ठीक उसी तरह पूरी सोसायटी में जिन्होंने अवैध निर्माण कराया है, उनके अवैध निर्माण पर भी बुल्डोजर चलना चाहिए.
इसके बाद नोएडा अथॉरिटी ने पूरी सोसायटी को नोटिस देकर कहा था कि 48 घंटों में जिनके भी फ्लैट्स के बाहर अतिक्रमण है वो खुद इसे हटा ले. अगर ऐसा नहीं होता है तो अथॉरिटी समय सीमा समाप्त होने के बाद यानि शुक्रवार को इसपर बुलडोजर चलावाएगी. Noida Authority ने आज सुबह ऐसा ही किया. उसने तमाम अधिकारियों के साथ बुलडोजर लेकर Grand Omaxe Society पहुंचे लेकिन लोगो ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया था. लेकिन नोएडा अथॉरिटी ने पुलिस की मदद से फ्लैट्स के बाहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर इसे ध्वस्त कर दिया.
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर 7 अगस्त को बुल्डोजर चला था. उसके फ्लैट के बाहर अतिक्रमण था जिसे तोड़ दिया गया था. त्यागी ने इसी अतिक्रमण को लेकर सोसायटी की ही एक महिला के साथ बदसलूकी की थी. पीड़ित महिला के साथ-साथ सोसायटी के लोगों ने भी इस घटना का जमकर विरोध किया था. मामले को बढ़ता देख यूपी सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस को निर्देश दिए थे कि श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया जाए. पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को उतराखंड से गिरफ्तार किया था और वो फिलहाल जेल में बंद है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…