नवीनतम

अमेरिका: एयरशो के दौरान आपस में टकराए 2 लड़ाकू विमान, हवा में उड़े परखच्चे, सामने आया VIDEO

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर क्रैश हो गए. इस हादसे में छह लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. संघीय विमानन प्रशासन के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा टेक्सास के डलास शहर में एक एयर शो के दौरान हुआ है.

चारों ओर अफरातफरी मच गई

मौके पर मौजूद एंथोनी मोंटोया ने दोनों विमानों को आपस में टकराते हुए देखा. उन्होंने बताया, “आसमान में दो विमान आपस में टकरा गए. मैं पूरी तरह सदमे में चला गया और मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है. मैं अपने दोस्त के साथ एयर शो देखने गया था. जैसे ही दोनो विमान आपस में टकराया तो चारों ओर अफरातफरी मच गई.”

घटना दोपहर के समय हुई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन कर्मचारियों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर तत्काल काम शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा हैं, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक जगह पर विमान का मलबा पड़ा है और कर्मचारी मलबे को हटा रहे हैं. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने एक बयान में बताया कि बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और एक बेल पी-63 किंगकोबरा दोपहर करीब 1:20 बजे आपस में टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए. बता दें कि टक्कर स्मारक वायु सेना विंग्स ओवर डलास शो के दौरान हुई.

बी-17 एक विशाल चार इंजन वाला बमवर्षक विमानो में से एक है जिसको द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी वायु सेना ने इस्तेमाल किया था. वहीं किंगकोबरा एक अमेरिकी लड़ाकू विमान है. जिसे युद्ध के दौरान ज्यादातर सोवियत सेनाओं के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था. वहीं  बोइंग कंपनी के मुताबिक़ अधिकांश बी -17 विमानों को द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में खत्म कर दिया गया था और अब कुछ विमान ही रहे गए हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

35 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

36 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago