नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2025: आज ब्राह्मण धर्मशाला, यमुना विहार में शाहदरा उत्तरी क्षेत्र एवं डी.ई.एम.एस. विभाग द्वारा आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में अतिरिक्त आयुक्त अमित कुमार शर्मा (IRS) को नेशनल फर्टिलाइज़र लिमिटेड (NFL) में उनकी पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं.
इस समारोह में अमित कुमार शर्मा के एमसीडी में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उनके स्वागत के लिए पुष्पमालाएं अर्पित की गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की गई.
इस गरिमामय आयोजन में कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें निगम पार्षद नीता बिस्ट (सदातपुर), रेखा रानी (भजनपुरा), अनिल गौड़ (मौजपुर), प्रमोद गुप्ता (यमुना विहार), हाजी अफज़ाल एवं हज्जन शकीला अफज़ाल (सीलमपुर) सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल थे.
इसके अलावा डी.ई.एम.एस. विभाग एवं शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस आयोजन को सभी ने सराहा और इसे एक प्रेरणास्पद अवसर बताया.
यह भी पढ़िए: PM मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…