Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi: अमित कुमार शर्मा को NFL में पदोन्नति पर शाहदरा में किया गया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

Amit Kumar Sharma NFL Appointment: अमित कुमार शर्मा की NFL में नियुक्ति पर शाहदरा उत्तरी क्षेत्र द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. समारोह में कई निगम पार्षदों और अधिकारियों ने भाग लिया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2025: आज ब्राह्मण धर्मशाला, यमुना विहार में शाहदरा उत्तरी क्षेत्र एवं डी.ई.एम.एस. विभाग द्वारा आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में अतिरिक्त आयुक्त अमित कुमार शर्मा (IRS) को नेशनल फर्टिलाइज़र लिमिटेड (NFL) में उनकी पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं.

इस समारोह में अमित कुमार शर्मा के एमसीडी में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उनके स्वागत के लिए पुष्पमालाएं अर्पित की गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की गई.

इस गरिमामय आयोजन में कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें निगम पार्षद नीता बिस्ट (सदातपुर), रेखा रानी (भजनपुरा), अनिल गौड़ (मौजपुर), प्रमोद गुप्ता (यमुना विहार), हाजी अफज़ाल एवं हज्जन शकीला अफज़ाल (सीलमपुर) सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल थे.

Delhi News

इसके अलावा डी.ई.एम.एस. विभाग एवं शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस आयोजन को सभी ने सराहा और इसे एक प्रेरणास्पद अवसर बताया.

यह भी पढ़िए: PM मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism