Categories: नवीनतम

Anju Nasrullah: नसरुल्लाह से मिलने के बाद अरविंद को गालियां दे रही है अंजू! वायरल हो रहा है ऑडियो

Anju Nasrullah: शादी शुदा भारतीय महिला अंजू उर्फ फातिमा अपने नए शौहर नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान में है. कानूनी रूप से सीमा पार कर पड़ोसी मुल्क गई अंजू अब अपने नए परिवार के साथ खुश है. नसरुल्लाह और अंजू के कई वीडियोज इनदिनों सोशल मीडिया पर यूं ही स्क्रोल करते-करते मिल जाते हैं. पाकिस्तान में अंजू को गिफ्ट में प्लॉट दिए जा रहे हैं. अंजू की कहानी ने सीमा के दोनों ओर हलचल मचाकर रख दिया है. अंजू उर्फ फातिमा ने स्वीकार किया है कि उसके और उसके पुराने पति अरविंद के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बीच एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह अंजू और अरविंद की लड़ाई का ऑडियो है.

ऑडियो में एक महिला और एक पुरुष के बीच तू-तू मैं-मैं हो रहा है. ऑडियो में सुना जा सकता है कि महिला पुरुष को खूब गालियां दे रही है. ‘तूने सगाई कर रखी है और झूठ बोल रही है.’ बदले में अंजू अरविंद को गंदी-गंदी गालियां देने लगती है.

पति अरविंद से झूठ बोलकर अंजू पहुंची पाकिस्तान

बता दें कि 34 वर्षीय अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं. वह 2019 में फेसबुक के जरिए 29 वर्षीय नसरुल्लाह के संपर्क में आई. अंजू ने पाकिस्तानी प्रेमी के लिए अपना घर छोड़ दिया, लेकिन उसके परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी. उन्हें तब पता चला जब एक भारतीय महिला के अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की खबर आई. अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है. इससे पहले, उसके पिता ने दावा किया था कि वह ‘मानसिक रूप से परेशान’थी. जब उसकी शादी की खबरें सामने आईं तो उसके पिता ने कहा कि वह मेरे लिए मर गई है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पहुंचकर अंजू से बनी फातिमा, नसरुल्ला से किया निकाह तो अब मिल रहे तोहफे, PAK से फिर सामने आया एक और Video

वापस आने की नहीं सोच रही अंजू !

एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में अंजू ने इशारों में बताया कि वह अब भारत शायद ही लौटे. अंजू के मुताबिक, भारत में उसके खिलाफ तरह-तरह की बातें हो रही है. ऐसे में भारत लौटने पर मेरी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा. अंजू ने दावा किया है कि वह पाकिस्‍तान में पूरी तरह से सुरक्षित हैं. अंजू ने कहा कि वह अगर भारत लौटती है तो अब न तो उसके रिश्‍तेदार उन्‍हें स्‍वीकार करेंगे और न ही उनके बच्‍चे उन्‍हें अपनाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

30 seconds ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

1 minute ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

9 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

11 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

19 minutes ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

33 minutes ago