देश

“पुलिस से कह दिया है, चोरों व बदमाशों का एनकाउंटर कर दो तभी ये सुधरेंगे”, भाजपा विधायक अनिल सिंह का वीडियो वायरल

Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि इंस्पेक्टरों से कर दिया है कि चोरों व बदमाशों का एनकाउंटर कर दो, तभी यह सुधरेंगे. साथ ही वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में माफिया व अपराधी घुसने से कांपते हैं.

वायरल वीडियो में भाजपा विधायक अनिल सिंह कहते हुए दिख रहे हैं, ‘जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में माफिया व अपराधी घुसने से कांपते हैं. उसी प्रकार पुरवा विधानसभा के माफिया व अपराधी भी पुरवा छोड़ दें.” वह आगे कहते हुए दिख रहे हैं, “मैंने इंस्पेक्टरों के साथ मीटिंग कर कह दिया है कि चोरों व बदमाशों का एनकाउंटर कर दो तभी यह सुधरेंगे. मैं लॉ एंड ऑर्डर को हाथ में नहीं ले सकता. पुलिस से कह दिया है अपने हिसाब से काम करो.”

वीडियो में अनिल सिंह कहते हैं, ‘हमने एक भू माफिया का अवैध निर्माण गिरवा दिया है. वहां कुछ लोग मातम मनाने गए थे.” वह सपा नेता सुनील रावत का नाम लेते हैं और कहते हैं, “एक ने कहा अनिल सिंह को 2027 में विधानसभा में घुसने नही देगें.” इस पर वह कहते हैं,”मैं संविधान का पालन करता हूं. मैं तुम्हारे लिए ऐसे शब्द नही बोलूंगा, लेकिन तुमने जो कुकर्म किए हैं, उनका हिसाब लिया जाएगा.” भाजपा विधायक ने आगे कहा कि ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे व तुम्हारे खिलाफ दर्ज मुकदमे खोले जाएंगे.

विधायक उन लोगों पर गैंगस्टर लगवाने के लिए भी कह रहे हैं जिन्होंने गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर महल बनवाए हैं. इस वायरल वीडियो पर विपक्षी दल का आरोप है कि ये धमकी सपा नेता के घर जाने वालों को दी गई है.

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: जलभराव का पानी निकलवाने गए नगर निगम के JE पर हमला, फोड़ा सिर, एक गिरफ्तार

200 लोगों का गिराया जाएगा घर

वायरल वीडियो में भाजपा विधायक ये भी कहते दिख रहे हैं कि ऐसे 200 लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने गरीबों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और महल बनवा लिया है. वो लोग खुद ही कब्जा हटा लें तो ठीक है, नहीं तो माफियाओं के घर गिरवाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा , “दिल्ली से लौटकर आया हूं, अभी निकलवा रहा हूं कि कितने मुकदमें दर्ज हैं सुनील रावत के ऊपर. उन्होंने कई गरीबों की जमीनों को कब्जा कर रखा है. उन्होंने दावा किया कि कोई भूमाफिया क्रिमिनल बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

18 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago