देश

Gorakhpur: जलभराव का पानी निकलवाने गए नगर निगम के JE पर हमला, फोड़ा सिर, एक गिरफ्तार

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के दाउदपुर क्षेत्र में जलभराव का पानी निकलवाने के लिए गए नगर निगम के अवर अभियंता (जेई) अवनीश भारती पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और उनका सिर फोड़ दिया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जगदीश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. कैंट पुलिस ने आरोपी पर हत्या का प्रयास सहित बलवा व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, दलित उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.  वहीं उसके बेटे और अन्य साथियों की भी तलाश जारी है.

शुक्रवार रात से बारिश होने के कारण दाउदपुर इलाके की गलियों में जलभराव हो गया था और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं नौसढ़ से पैडलेगंज तक छह लेन सड़क का काम होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा था. इस पर लोगों ने इसकी जानकारी नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को दी. इस पर मौके पर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर जेई अवनीश भारती के साथ ही सफाई निरीक्षक गौरीशंकर मौके पर पहुंचे और पोकलेन की सहायता से रचित हास्पिटल से लेकर दाउदपुर चौराहा तक नाले की सफाई करायी गई. इसी दौरान प्रभारी एक्सईएन एनडी पांडेय भी मौके पर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- UP News: “खस्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को खुद ही एंबुलेंस की जरूरत है” VIDEO शेयर कर अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

विवाद के बाद बढ़ी बात

कार्य के दौरान दाउदपुर चौराहे पर एक व्यक्ति ने सड़क पर सब्जी की दुकान लगा रखी थी, जिस पर जेई ने उससे सब्जी की टोकरियां हटाने के लिए कहा. इसी दौरान वहां जगदीश यादव अपने बेटों अनूप यादव और अन्य के साथ पहुंच गया और जेई के साथ विवाद करने लगा. जेई ने इसका विरोध किया तो वह जेई के साथ ही सफाई निरीक्षक से मारपीट करने लगा. इस पर एनडी पांडेय ने बीच-बचाव किया तो उस समय सभी चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद 20-25 की संख्या में वे लौटे और लाठी-डंडों से नगर निगम के अभियंताओं व कर्मचारियों को पीटने लगे. इस दौरान पोकलेन चालक गणेश, सफाई सुपरवाइजर शिवचरन को भी गम्भीर चोटें आयी और जेई का सिर फूट गया. उनका बायां हाथ भी टूट गया.

अब अतिक्रमण को ध्वस्त करने की तैयारी

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मीडिया को जानकारी दी है कि नगर निगम के अभियंता और कर्मचारी नागरिकों की सहूलियत के लिए देर शाम काम कर रहे थे और उन पर हमला कर दिया गया, जो कि निंदनीय है. हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, दाउदपुर समेत अन्य स्थानों पर सड़क पर हुए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएगा. वह आगे बोले कि, अब दाउदपुर चौराहे पर सड़क तक दुकान बनाने वालों के नक्शे की जांच भी कराई जाएगी अगर जांच में अतिक्रमण पाया जाता है तो नोटिस देकर सब ध्वस्त कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि एक आरोपी जगदीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कर्मचारी समन्वय समिति नाराज

इस घटना के बाद कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारी नाराज हैं और रविवार को आपात बैठककर इसका विरोध दर्ज कराया है. समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि नगर निगम के अभियंता व कर्मचारी अपने दायित्व निभा रहे थे और इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. घटना की उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय इंजीनियर्स संगठन ने भी निन्दा की है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago