यूपी के छोटे शहर उद्योगपतियों को निवेश के लिए क्यों आ रहे रास,जान लीजिए

लखनऊ– केंद्र सरकार की रोजगार के लिए पलायन रोकने की नीतियां रंग लाने लगी हैं.यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों की ओर अब औद्योगिक निवेश आकर्षित हो रहा है। औद्योगिक नीतियों में दी गई छूट और और रास्ते में आने वाली तमाम अड़चनों को दूर करने के बाद उद्योग जगत से जुड़े लोगों को राहत मिली है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी हुआ है।खास बात ये है कि नोएडा और यूपी के बड़े शहरों की अपेक्षा बड़े निवेशक मथुरा, चित्रकूट, प्रयागराज, संडीला जैसे कई छोटे शहरों में उद्योग स्थापित कर रहे हैं। बीते दो सालों में सात हजार करोड़ रुपए से अधिक का औद्योगिक निवेश यूपी के छोटे शहरों में हुआ है। यही नहीं, चार हजार से अधिक का निवेश तो पिछले छह माह में छोटे शहरों में यूपी राज्य औद्योगिक प्राधिकरण की ज़मीन पर हुआ है।

यूपीसीडा के सीओ मयूर माहेश्वरी के अनुसार राज्य के छोटे शहरों में बड़े निवेशकों को यूपीसीडा द्वारा उपलब्ध कराई भूमि पर पेप्सी, ब्रिटिश पेंट्स, बर्जर पेंट्स, आईटीसी लिमिटेड और वेब्ले स्कॉट सरीखी बड़ी कंपनियों ने अपनी फैक्ट्री लगाई है। लड्डू के लिए प्रसिद्ध संडीला में टो वेब्ले स्कॉट का निर्माण भी होने लगा है। यूपीसीडा के आंकड़े बताते हैं कि बीते छह माह में अमेठी में 700 करोड़ रुपए, रायबरेली में 150 करोड़ रुपए, मथुरा में 571 करोड़ रुपए, संभल में 500 करोड़ रुपए, वाराणसी में 475 करोड़ रुपए, चित्रकूट में 468 करोड़ रुपए, हरदोई में 200 करोड़ रुपए, हमीरपुर में 250 करोड़ रुपए, पीलीभीत में 1100 करोड़ रुपए और देवरिया में 185 करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश हुआ है।

यूपी सरकार की मंशा है कि राज्य के पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्यांचल क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जाए। इसी कारण यूपीसीडा छोटे शहरों में लैंडबैंक बढ़ाने और वहां फैक्ट्री स्थापित करने के लिए सुविधाएं विकसित करने में जुटा है। जिसके तहत यूपीसीडा ने बरेली, हाथरस, आगरा, मथुरा, फरुर्खाबाद, औरैया, कन्नौज, उन्नाव, हरदोई, संडीला, चित्रकूट, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी और पीलीभीत में औद्योगिक निवेश के लिए 12 हजार एकड़ से अधिक लैंडबैंक तैयार किया है।दूसरे जिलों बंद पड़ी इकाइयों का अधिग्रहण कर औद्योगिक निवेश के लिए लैंडबैंक तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत प्रतापगढ़ में ऑटो ट्रैक्टर लिमिटेड की 98 एकड़ भूमि, बीपीसीएल की 231 एकड़ भूमि और रायबरेली में वेस्पा कार कंपनी की 89 एकड़ भूमि का यूपीसीडा ने अधिग्रहण किया है जिसे निवेशकों को उद्यम स्थापित करने के लिए दिया जाएगा।
–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

46 minutes ago