दुबई- एशिया कप में रविवार को हुए हाईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दे दी. पाकिस्तान ने 8 साल बाद भारत को एशिया कप मुकाबले में हराया है. इससे पहले पाकिस्तान ने साल 2014 में हुए एशिया कप में टीम इंडिया को मात दी थी. रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर 5 ओवरों में 54 रन जोड़ डाले. लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद दोनों बल्लेबाज 28 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत के स्कोर को 7 विकेट खोकर 181 रनों तक पहुंचाया. टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 5 विकेट से भारत को इस रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दे दी.
—भारत एक्सप्रेस
Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
Anant Singh Horse Race: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके…
Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…
CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…
पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…