Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Asia Cup: एशिया कप में 8 साल बाद पाकिस्तान ने भारत को दी मात

Asia Cup: एशिया कप में 8 साल बाद पाकिस्तान ने भारत को दी मात

दुबई- एशिया कप में रविवार को हुए हाईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दे दी. पाकिस्तान ने 8 साल बाद भारत को एशिया कप मुकाबले में  हराया है. इससे पहले पाकिस्तान ने साल 2014 में हुए एशिया कप में टीम इंडिया को मात दी थी. रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ मिलकर 5 ओवरों में 54 रन जोड़ डाले. लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद दोनों बल्लेबाज 28 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत के स्कोर को 7 विकेट खोकर 181 रनों तक पहुंचाया. टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 5 विकेट से भारत को इस रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दे दी.

—भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital