CM योगी बिना भेदभाव के मुझसे मिले-अतीक अहमद की पत्नी
कई आपराधिक मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद गुजरात में जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं. उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी बात कह दी है.
उत्तर प्रदेश में नगर निगन चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां सियासी दांव-पेंच में जुट गई हैं. प्रयागराज में भी निकाय चुनाव की सरगमी तेज है. सभी वार्डों के लिए प्रत्याशी या तो किसी राजनीतिक दल के सिंबल पर या फिर निर्दलीय उम्मीवारी के लिए चुनावी ताल ठोक रहे हैं. इसी कड़ी में प्रयागराज शहर के बाहुबली माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन शहर से मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं.
गुजरात की जेल में पिछले लंबे समय से बंद अतीक अहमद अंदर बैठकर पत्नी को प्रयागराज मेयर चुनाव लड़ने की बिसात बिछा रहे हैं. शाइस्ता परवीन ने चुनावी रणनीति पर बात करते हुए पत्रकारों से बताया कि, मेयर का चुनाव लड़ने के लिए बीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से बात चल रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ तय योजना के तहत होता और और सब कुछ ठीक रहा तो मैं बसपा-AIMIM गठबंधन से चुनावी मैदान में उतरूंगी.
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिना भेदभाव के मिलने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे तो कहेंगे कि उनके बच्चे बेगुनाह हैं और उन्हें जानबुझकर फंसाया जा रहा है. उन्होंने सीएम योगी को एक पत्र भी लिखा हैं जिसमे उन्होंने लिखा है कि, आप बिना भेदभाव के मुझको मिलने का टाइम दीजिए.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…