टीव एक्टर की मौत
टीवी जगत से एक बार दुखभरी खबर सामने आई है. टीवी इंडस्ट्री के एक और जाने-माने चेहरा सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सिद्धांत के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 46 की उम्र में सिद्धांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जानकारी के मुताबिक सुबह जिम में वर्कआउट करते वक्त वो जमीन पर गिर पड़े. सिद्धांत को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
डॉक्टर्स ने सिद्धांत को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो उनको बचाने में नाकाम रहे. जय भानुशाली ने सिद्धांत वीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए.’
कई फेमस सीरियल में किया काम
बता दें कि सिद्धांत ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी. सीरियल ‘कुसुम’ से इन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था. सिद्धांत ने कई पॉपुलर टीवी शोज में भी काम किया. ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ के बाद से तो सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने करियर ने ऊंचाईयों को छू लिया था. इनका आखिरी प्रोजेक्ट टीवी शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी- बट्टी’ और ‘जिद्दी दिल’ था.
हार्ट अटैक से हो रही युवाओं की मौत
राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के बाद ये तीसरी डेथ है जो जिम में वर्कआउट करते हुए किसी एक्टर की हुई है.पहले ऐसा कहा और माना था कि फिट लोगों को हार्ट अटैक नहीं आता है लेकिन अब ऐसा नहीं है अब हार्ट अटैक एक आम समस्या बनती जा रही है, युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. चिंता की बात यह है कि अब स्वस्थ और युवा लोगों को भी दिल का दौरा पड़ रहा है. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं जो युवा थे और उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…