Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ateeq Ahmed Wife: शाइस्ता परवीन ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, सीएम योगी के लिए कही बड़ी बात

CM योगी बिना भेदभाव के मुझसे मिले-अतीक अहमद की पत्नी

कई आपराधिक मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद गुजरात में जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं. उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी बात कह दी है.

उत्तर प्रदेश में नगर निगन चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां सियासी दांव-पेंच में जुट गई हैं. प्रयागराज में भी निकाय चुनाव की सरगमी तेज है. सभी वार्डों के लिए प्रत्याशी या तो किसी राजनीतिक दल के सिंबल पर या फिर निर्दलीय उम्मीवारी के लिए चुनावी ताल ठोक रहे हैं. इसी कड़ी में प्रयागराज शहर के बाहुबली माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन शहर से मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं.

बसपा के साथ मिलकर बनेगी चुनावी रणनीति

गुजरात की जेल में पिछले लंबे समय से बंद अतीक अहमद अंदर बैठकर पत्नी को प्रयागराज मेयर चुनाव लड़ने की बिसात बिछा रहे हैं. शाइस्ता परवीन ने चुनावी रणनीति पर बात करते हुए पत्रकारों से बताया कि, मेयर का चुनाव लड़ने के लिए बीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से बात चल रही है. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ तय योजना के तहत होता और और सब कुछ ठीक रहा तो मैं बसपा-AIMIM गठबंधन से चुनावी मैदान में उतरूंगी.

सीएम योगी बिना भेदभाव के मुझसे मिले-शाइस्ता परवीन

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिना भेदभाव के  मिलने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि,  जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे तो कहेंगे कि उनके बच्चे बेगुनाह हैं और उन्हें जानबुझकर फंसाया जा रहा है. उन्होंने सीएम योगी को एक पत्र भी लिखा हैं जिसमे उन्होंने लिखा है कि, आप बिना भेदभाव के मुझको मिलने का टाइम दीजिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital