नवीनतम

Rajasthan CM: बालकनाथ योगी होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री? BJP ने खबरों को बताया फेक न्यूज

Rajasthan CM News: राजस्थान चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को हरा कर शानदार जीत हासिल की है. पार्टी ने बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के केवल पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा. इसके चलते यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बीजेपी अपने सीएम का ऐलान कब करेगी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि अगले सीएम बालकनाथ योगी होंगी. इसे एक नोटिस के तौर पर वायरल किया है. अब सवाल उठता है कि क्या ये सहीं है, या भ्रम फैलाने की साजिश है, चलिए हम आपको इस वायरल नोटिस की सच्चाई बताते हैं.

बता दें कि वायरल हो रहा ये नोटिस बीजेपी की आधिकारिक प्रेस रिलीज लग रही है. इस नोटिस में बताया गया है कि बीजेपी ने राजस्थान के सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है और बालक नाथ योगी राज्य के नए सीम हैं. इसको लेकर अब बीजेपी ने सफाई दी है और पार्टी के राज्य स्तर के आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया गया है कि यह नोटिस फेक है और पार्टी ने अभी कोई नाम नहीं तय किया है.

यह भी पढ़ें-लोकसभा में पारित हुए जम्मू कश्मीर से जुड़े दो अहम बिल, जानें क्या होंगे इसके परिणाम

बीजेपी ने बताया फेक न्यूज

दरअसल, वायरल हो रहे फेक नोटिस में यह बताया गया है कि भाजपा ने महंत बालकनाथ योगी को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया है. वहीं दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम का भी ऐलान किया गया है. फेक प्रेस रिलीज में किरोड़ी लाल मीणा और दीया कुमारी को राजस्थान का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. बीजेपी ने इस नोटिस को पोस्ट करते हुए लाल रंग से इसपर ‘FAKE’ लिखा है. वहीं कैप्शन में ‘फेक अलर्ट’ लिखा है जो कि इस नोटिस को खारिज किया है.

यह भी पढ़ें-ममता दीदी ने दी राहुल गांधी को राहत, INDIA गठबंधन को लेकर कही पॉजिटिव बात

कौन है सीएम की रेस में?

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक अहम बैठक हुई है. सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों के नाम को लेकर विचार किया गया. बता दें कि तीनों ही राज्यों में भाजपा ने बगैर किसी सीएम फेस के चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की है. राजस्थान में सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे ने नाम को लेकर है लेकिन इस रेस में बालकनाथ, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह शेखावत, सीपी जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, जैसे दिग्गजों की भी चर्चा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

11 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

42 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

42 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

59 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

59 minutes ago