देश

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में चल रहा धरना अब खत्म, प्रशासन ने मानी ये 4 मांगें

Rajasthan Rajput Karni Sena Bandh Update: राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में चल रहा धरना अब खत्‍म हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने यह फैसला प्रशासन के साथ बनने के बाद लिया. प्रशासन ने सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर प्रदर्शनकारियों की 4 मांगें मान लीं.

बता दें क‍ि 5 दिसंबर की दोपहर 1:20 बजे दो हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में दाखिल होकर उन पर गोलियां चलाई थीं. उसके बाद हमलावर वहां से भाग गए थे. इस हत्याकांड के बाद जयपुर में राजपूत समुदाय के अलग-अलग गुट प्रदर्शन में जुटे थे. कुछ गुट अभी भी प्रदर्शन पर बैठे हैं, हालांकि, कई नेता अब प्रशासन की बात मान गए हैं. इसके बदले प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की कुछ शर्तें मानी हैं.

प्रशासन के समक्ष रखी गई थीं ये मांगें

– हत्याकांड की NIA जांच हो
– खामियों की न्यायिक जांच हो
– गोगामेड़ी के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए
– गोगामेड़ी के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिले

शुक्रवार को किया जाएगा गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार

करणी सेना से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि अब शुक्रवार को गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जयपुर में प्रदर्शनकारियों की ओर से मंगलवार शाम 4 बजे धरना शुरू किया गया था, जो तकरीबन 28 घंटे बाद बुधवार रात 8 बजे समाप्त हुआ. इससे पूर्व बुधवार सुबह से ही राजस्थान बंद का ऐलान किया गया था. राजस्‍थान बंद के दौरान जयपुर समेत कई शहरों से आज उग्र प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं. प्रदर्शनकारी शहर में दुकानें बंद करते और सड़कों को जाम करते नजर आए.

  • तस्वीर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (दिवंगत) दिख रहे हैं.

यह भी पढ़िए: क्या पाकिस्तान से है करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या का कनेक्शन ? लाल चौक पर फहराया था तिरंगा, तब से मिल रही थी धमकियां

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हत्‍यारे, पुलिस खोज में जुटे

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि हमलावर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के बहाने उनके घर पहुंचे थे. उनके साथ आया युवक भी मारा गया. हमलावरों ने गोगामेड़ी के कक्ष में ही गोलियां मारीं. इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हत्यारे ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं. पता चला है कि वहां 15 राउंड से ज्‍यादा फायर किए गए थे. हत्‍यारों की पहचान कर ली गई है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

4 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

6 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

40 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

44 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

46 minutes ago