Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ममता दीदी ने दी राहुल गांधी को राहत, INDIA गठबंधन को लेकर कही पॉजिटिव बात

Mamata Banerjee ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इंडिया गठबंधन को लेकर बातचीत की है जो कि विपक्षी महागठबंधन के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

Mamata Banerjee Talked Rahul Gandhi: हाल ही में हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई है. इसके चलते विपक्षी महागठबंधन इंडिया के अस्तित्व पर सवाल खड़े होने लगे थे और यह भी खबरें चलने लगी थीं कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस मोदी विरोधी महागठबंधन की अगली बैठक में शामिल नहीं होंगी. हालांकि इस मामले में अब ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को राहत दे दी है. ममता बनर्जी ने  बताया है कि आखिर वो इस बैठक  में क्यों नहीं जा रही हैं.

दरअसल, विपक्षी महागठबंधन की बैठक में न जाने की वजह ममता ने अपने निजी कारणों को बताया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात भी की है. ममता बनर्जी ने कहा है कि उनको निजी काम से जाना है और उनका कार्यक्रम का शेड्यूल काफी व्यस्त है और काफी पहले से निर्धारित है. इसके चलते ही वो इंडिया बैठक में नहीं शामिल हो पाएंगी.

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी और स्टालिन समझ लें भारत-सनातन की पहचान गंगा ‘गौ’ हैं, मिटाना चाहोगे तो खुद समाप्त हो जाओगे- गिरिराज सिंह

ममता ने कहा मैं बिजी हूं

ममता बनर्जी ने कहा है कि मेरे परिवार में से किसी का विवाह है, जिसके लिए मैं वहां जा रही हूं. विवाह के बाद शुक्रवार (8 दिसंबर) को मैं कुर्सियांग में कार्यक्रम करूंगी, इसके बाद 9 दिसंबर को अलीपुरद्वार जाऊंगी. मुझे 11 दिसंबर को बानरहाट और 12 दिसंबर को सिलीगुड़ी में कार्यक्रम में भी पहुंचना है. ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने राहुल गांधी से बात कर ली है और जल्द ही वे भी फिर से मिलेंगें.

बता दें कि पहले यह इंडिया गठबंधन की बैठक दिसंबर 2023 के पहले हफ्ते में होनी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद इसके समय में बदलाव किया गया है. माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही अपनी बैठक की तारीखों का ऐलान करेंगे.

यह भी पढ़ें-क्या पाकिस्तान से है करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या का कनेक्शन ? लाल चौक पर फहराया था तिरंगा, तब से मिल रही थी धमकियां

तमिलनाडु का भी किया जिक्र

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बैठक में शामिल न होने पर ममता ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में आपदा की स्थिति है. इस समय वहां के मुख्यमंत्री अपने राज्य को नहीं छोड़ सकते हैं. वह हमसे भी कोई मदद चाहते हैं तो हम तैयार हैं.” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें बैठक के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी, लेकिन फिर राहुल गांधी ने मुझे फोन कर इस बारे में बताया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest