नवीनतम

Bigg Boss16: क्या पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? भाई जान ने दिया ये हिंट

Bigg Boss 16: बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे हाल ही में माता-पिता बने हैं, जिनमें आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, बिपासा बसु-करण सिंह ग्रोवर का नाम शामिल हैं. ऐसे में लगता है कि एक और स्टार किड का जन्म बहुत ही जल्द होने वाला है  वो कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन  का बेबी हैं.

जल्द एक्टर वरुण धवन बनने वाले हैं पापा

दरअसल बिग बॉस 16 में वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के लिए नजर आए. इस दौरान  ये बड़ा खुलासा हुआ. दरअसल सलमान खान ने हंसी मजाक में फैंस को इस तरफ का इशारा दिया है कि आने वाले कुछ दिनों या महीनों में वरुण धवन भी जल्द ही पापा बनने वाले हैं.

वीकेंड के वार यानी कि शनिवार में बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन और कृति सेनन अपनी फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने आए थे. ऐसे में वरुण धवन और कृति सेनन ने सलमान खान के साथ ढेर सारी मस्ती की और कई सारे गेम्स खेले. ऐसे में जब वरुण बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे तो सलमान खान ने उन्हें एक सॉफ्ट टॉय पकड़ा दिया इसके बाद वरुण धवन ने इस टाइगर को हाथ में लेते हुए कहा कि ‘भाई मैं इसका क्या करूंगा’

वरुण को एक टाइगर सॉफ्ट टॉय मिला जब सलमान, ‘भेड़िया’ फिल्म के अभिनेताओं के साथ एक गेम खेल रहे थे जिसमें उन्हें उनके छूए गए प्रॉप के आधार पर गाने की पहचान करनी थी. सलमान ने वरुण को मुलायम खिलौना दिया और कहा, ये आपके बच्चे के लिए है. वरुण ने तुरंत जवाब दिया, “बच्चा हुआ नहीं है अभी” सलमान ने फिर कहा, “ये आया है तो बच्चा भी आ ही जाएगा”.

ये सुनकर वरुण धवन शर्म से लाल हो जाते हैं. सलमान खान की वरुण धवन से की गई इस तरह की बातों से फैंस को लग रहा है कि एक्टर जल्द ही पापा बनने वाले हैं.

वरुण ने 2021 में एक अंतरंग समारोह में अपने बचपन की ‘प्यारी’ नताशा दलाल से शादी की. फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ‘भेड़िया’ के बाद वरुण जाह्नवी कपूर के साथ बवाल में नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago