Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी 17 जनवरी को करेंगे मालदा का दौरा, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को लेकर आमजन उत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को मालदा का दौरा करेंगे और मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi at Chief Secretaries Conference Vision for Viksit Bharat Focus on Human Capital & 2036 Olympics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का दौरा करेंगे, जहां वे मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे शाहपुर बाईपास पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यह दौरा भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आधुनिक रेल संपर्क का विस्तार करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है.

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले, मालदा टाउन स्टेशन को उत्सव का माहौल है. स्टेशन के अंदर और बाहर, हर हिस्से को रंग-बिरंगे पर्दों और रोशनी से सजाया गया है, जिससे यह किसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसा दिख रहा है. तैयारियां जोरों से चल रही हैं और यात्रियों और स्थानीय लोगों में उत्साह साफ झलक रहा है.

प्रधानमंत्री द्वारा दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की उम्मीद है. मालदा स्टेशन के प्रबंधक कबीर बिस्वास ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया,”कोई भी ट्रेन रद्द या पुनर्निर्धारित नहीं की गई है. सभी ट्रेनें समय पर चलेंगी. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले स्टेशन पर तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं.”

रेल यात्रा का नया अनुभव

प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से मालदा पहुंचेंगे. सबसे पहले वे मालदा टाउन स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे शाहपुर बाईपास पर जनसभा को संबोधित करेंगे. पश्चिम बंगाल में भाजपा के राज्य सचिव अमलान भादुरी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियां योजना के मुताबिक चल रही हैं. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होने वाला है, इसलिए यह मालदा के लिए गर्व का क्षण है.” अधिकारियों का कहना है कि आगामी यात्रा और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में एक और मील का पत्थर है, साथ ही यह निवासियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करता है.

स्थानीय निवासी लव सरकार ने कहा, “लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टेशन बेहद खूबसूरत लग रहा है और सजावट ने उत्सव का माहौल बना दिया है.”

वहीं, एक अन्‍य स्थानीय निवासी अभिजीत ने कहा, “मालदा टाउन स्टेशन को इतना भव्य देखकर बहुत खुशी हो रही है. हम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.” पंकज कुमार ने कहा, “सजावट ने स्टेशन में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हर कोई उत्साहित है.”

ये भी पढ़ें- ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की मिसाल बना काशी-तमिल संगम, पीएम मोदी का पोंगल पर खास संदेश

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read