नवीनतम

Bihar: 10 लाख नौकरियां नहीं दिए तो होगा घेराव- प्रशांत किशोर की सीएम नीतीश कुमार को खुली चेतावनी

चुनावी रणनीतीकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का बिहार की महागठबंधन सरकार को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने नीतीश सरकार के 10 लाख नौकरी देने के वादे को लेकर चुनौती दी है. अपनी जनसुराज पदयात्रा के 48वें दिन की शुरूआत पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया पंचायत से की. जनसुराज पदयात्रा पश्चिम चंपारण में 550 किलोमीटर से अधिक पैदल चलने के बाद, पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर JDU प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के युवाओं को “10 लाख सरकारी नौकरी” देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल साबित होते हैं तो उनका घेराव किया जाएगा. पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पहाड़पुर संभाग के मखनिया गांव में प्रशांत किशोर ने मीडिया से यह बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगस्त में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद किए गए नौकरी के वादे को निभाने के लिए मुख्यमंत्री को चुनौती भी दी.

10 लाख लोगों को नौकरी

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने वादा किया था कि महागठबंधन सरकार का लक्ष्य सरकारी क्षेत्र में 10 लाख लोगों को नौकरी प्रदान करना है. प्रशांत किशोर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल नए शासन के हिस्से के रूप में, वादे को पूरा करेगी. साथ ही आने वाले दिनों में 10 लाख सरकारी नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने पर मैं बिहार के युवाओं के साथ नीतीश कुमार का घेराव करूंगा.

सारी समस्याओं का समाधान आपका वोट निर्धारित करेगा

प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा मकसद सिर्फ जनता को यह बताना है कि आपकी सारी समस्याओं का समाधान आपका वोट निर्धारित कर सकता है, ताकत किसी नेता या दल की नहीं बल्कि आपके वोट की होती है. अस्पताल, स्कूल, सड़कें आपके वोट देने से ही बन पायेंगे. आपका रोजगार भी आपका वोट ही तय करेगा. अगर आप सही व्यक्ति को वोट देंगे तो सब विकास होगा, गलत व्यक्ति को वोट देंगे तो 5 साल कितना भी सरकार को कोस ले, कुछ नहीं बनाने वाला है. पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड पहुंचने पर प्रशांत किशोर का युवाओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

25 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

37 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

55 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

55 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

55 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

55 minutes ago