खेल

IND vs NZ: सूर्या के तूफानी शतक के बाद बॉलर्स का कमाल, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से धोया

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की शानदार बल्लेबाजी और फिर दमदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया. दीपक हुडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके जबकि चहल-सिराज के खाते में दो-दो विकेट आए. कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन ही केवल भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला कर सके और 61 रनों की पारी खेली. इसके पहले सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर शतक जड़कर भारत को 191-6 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

सूर्यकुमार के 2022 में टी20 इंटरनेशनल में 1100 रन पूरे हो गए हैं. ये सूर्यकुमार का साल का टी20 इंटरनेशनल का दूसरा शतक भी है और इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. रोहित ने 2018 में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में दो शतक लगाए थे. इससे पहले, सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक रन बनाए थे.

टिम साउदी ने हैट्रिक लिया

टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 191 रन बनाए थे. सूर्यकुमार 51 गेंद पर 11 चौके और 7 छक्के जड़ 111 रन बनाकर नाबाद रहे. ईशान किशन ने 36 रनों की पारी खेली. कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने 20वें ओवर में हैट्रिक लेकर स्कोर को 200 रन तक नहीं पहुंचने दिया लेकिन उनकी यह मेहनत आखिर में बेकार गई.

2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार ने 117 रन की शानदार पारी खेली थी. हालांकि टीम इंडिया ये मुकाबला जीत नहीं पाई थी. 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में ये मैच जीतने वाली टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब आखिरी मैच में जीत दर्ज कर टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें : चेतन शर्मा हुए बर्खास्त तो विराट कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास, बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

छह बार नाबाद रहे हैं सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव 2022 के टी20 इंटरनेशनल में अब तक 30 मैच की 30 पारियों में 1151 रन बना चुके हैं. जिसमें दो शतक और नौ अर्धशतक हैं. इन पारियों में सूर्यकुमार छह बार नाबाद भी रहे हैं. इस दौरान सूर्यकुमार ने 105 चौके और 67 छक्के लगाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

7 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

57 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

1 hour ago