नवीनतम

मल्लिकार्जुन खड़गे और थरूर की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी ने राहुल से पूछा सवाल,कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को बताया नौटंकी

नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा,इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं और कयासबाजियां शुरू हो चुकी हैं.हालांकि अब एक बात तो शीशे की तरह साफ है कि असल मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है जिसमें खड़गे का पलड़ा भारी है.क्योंकि एक तो वह दलित चेहरा हैं तो दूसरी ओर सोनिया गांधी के वफादार भी.इससे पहले राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संगठन की बजाय विचारधारा का पद बताते हुए यह कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, बल्कि यह एक वैचारिक पद है. कांग्रेस अध्यक्ष एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारतीय नज़रिये की नुमाइंदगी करेगा. उनके इस बयान की याद दिलाते हुए बीजेपी ने एक सवाल दागा.बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए पूछा है, “उस विश्वास प्रणाली का बेहतर प्रतिनिधित्व कौन करता है. थरूर, जो एक टूटा हुआ भारत देखना चाहते हैं या सनातन धर्म से डरने वाले खड़गे ?”

अमित मालवीय ने पूछा सवाल

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी से यह सवाल पूछा है. मालवीय ने सनातन धर्म को लेकर इस वीडियो में खड़गे द्वारा दिए गए भाषण और कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले थरूर द्वारा अपने प्रचार के लिए जारी घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाने के संदर्भ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल पर कटाक्ष करते हुए यह सवाल पूछा है.

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर तंज

बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से बाहर के नेताओं के चुनाव लड़ने को सिर्फ एक ‘नाटक’ बताते हुए यह भी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी बने, उसे गांधी परिवार के निर्देश पर ही काम करना पड़ेगा. बीजेपी का यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बावजूद मल्लिकार्जुन खड़गे एक कठपुतली ही साबित होंगे और रिमोट से नियंत्रित होंगे.इस तरह की चर्चाएं राजनीतिक हलकों में रोज हो रही हैं.

–भारत एक्सप्रेस/आईएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

2 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

19 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

34 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago