प्रधानमंत्री आवास पर शाम 5:30 बजे बड़ी बैठक, गृह मंत्री ​अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

BJP meeting at PM residence: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वपूर्ण बैठक होगी. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक शाम 5:30 बजे होगी. इसमें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है. साथ ही, सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर, सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की जा सकती है.

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होंगे…

बता दें कि 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें, और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। ऐसे में 22 मई को आयोग ने राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था.

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह देश के समक्ष जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं

उपचुनाव भी 18 जून को ही होगा…

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह उन सदस्यों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है. आयोग के अनुसार, नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा और वोटिंग 18 जून को होगी. वोटों की गिनती उसी दिन होगी. आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव की भी घोषणा की. ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और एआईएडीएमके सांसद सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, जो हाल ही में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे.

इसके अलावा, बिहार और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव भी होने हैं। माना जा रहा है कि चुनावों को देखते हुए भाजपा सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों पर अधिक ध्यान दे सकती है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

4 hours ago