Lotus painting vastu tips
Lotus painting vastu tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है, जिनमें से एक है कमल का फूल. कमल का फूल न केवल देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि यह धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय आसन भी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में कमल के फूल की पेंटिंग या तस्वीर सही दिशा में लगाते हैं, तो इससे घर के कई दोष दूर हो जाते हैं और आर्थिक तंगी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है. आइए जानते हैं इसके नियम और फायदे.
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत बड़ा महत्व होता है. गलत दिशा में लगाई गई तस्वीर का उल्टा असर भी हो सकता है. कमल के फूल की पेंटिंग लगाने के लिए सबसे बेस्ट दिशा पूर्व (East) या उत्तर-पूर्व (North-East) मानी जाती है.
पूर्व दिशा: इस दिशा को सूर्य देव और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. यहां कमल की तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है.
उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण): इस दिशा को देवताओं का स्थान कहा जाता है. यहां यह तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का वास होता है.
कमल के फूल की पेंटिंग को आप अपने घर के ड्राइंग रूम (बैठक) या मुख्य लिविंग एरिया में लगा सकते हैं. इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां घर में प्रवेश करते ही लोगों की नजर इस पर पड़े. इसके अलावा, आप अपनी तिजोरी वाले कमरे या पूजा घर की दीवार पर भी इसे लगा सकते हैं. ध्यान रहे कि इसे कभी भी बेडरूम (शयनकक्ष), टॉयलेट के पास या दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बार-बार खाने या भूखे रहने की आदत हो सकती है खतरनाक, जानें क्या है ‘ईटिंग डिसऑर्डर’
आर्थिक तंगी होती है दूर: चूंकि कमल मां लक्ष्मी का प्रतीक है, इसलिए इसकी तस्वीर घर में लगाने से धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं और पैसों की किल्लत खत्म होती है.
मानसिक शांति और सकारात्मकता: कीचड़ में खिलने के बाद भी कमल हमेशा पवित्र रहता है. इसकी तस्वीर को रोज देखने से मन शांत रहता है, तनाव दूर होता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है.
रिश्तों में बढ़ती है मिठास: लिविंग रूम में इस तस्वीर को लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव खत्म होते हैं और प्यार बढ़ता है.
भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…