नवीनतम

Brahmastra 2: देव के किरदार पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टार ब्रह्मास्त्र के शानदार वीएफएक्स का जादू अभी भी लोगों के दिलों में बरकरार है. 2 महीने पहले रिलीज हुई अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ अब भी किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी हुई है. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से  दर्शक काफी खुश नजर आ रहे है. उन्होंने अपनी पॉजिटिव रिएक्शन को जाहिर करते हुए खुशी का इजहार किया.

पहले पार्ट के कलाइमैक्स में लोगों के दिलों में देव के किरदार को लेकर उत्सुक होने वाले अयान मुखर्जी ने रणबीर की मां का चेहरा तो दर्शकों के सामने ला दिया है. लेकिन देव के किरदार को लेकर अब भी खबरों का बाजार गर्म है. देव के किरदार को निभाने वाले एक्टर के नाम को लेकर फैंस अलग-अलग कयास लगाए बैठें  हैं. ऐसे में अब ‘ब्रह्मास्त्र 2’  से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें देव के किरदार का नाम साफ हो रहा है.

अयान मुखर्जी ने फिल्म के पहले ही पार्ट में साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मां ‘अमृता’ के किरदार में नजर आने वालीं हैं. वह ‘अस्त्रों की दुनिया’ में जल अस्त्र का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो देव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. लेकिन देव के किरदार में कौन नजर आने वाला है इसका खुलासा होना अभी बाकी है.

किरदार का हुआ खुलासा

अभी तक ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव के किरदार के लिए अभी तक रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और यश का नाम सामने आ चुका है. वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2-देव’  के किरदार में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं. इसके पीछे रिपोर्ट्स में एक थ्योरी लगाई जा रही है, जो एस एस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ से मेल खाती है.

दरअसल, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि  शिवा, देव का बेटा है, तो  ऐसे में रणबीर ही फिल्म में देव का किरदार निभा सकते हैं. इसका कनेक्शन प्रभास की ‘बाहुबली 2’ जोड़ जा रहा है. ऐसा होने का कारण यह है कि प्रभास ने भी ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में स्क्रीन पर बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाया था.

प्रभास ने अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था. वहीं कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव और शिवा दोनों का किरदार रणबीर कपूर निभा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

10 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

17 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

19 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

21 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

27 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

28 minutes ago