नवीनतम

लखनऊ: CM का सलाहकार बनकर की 79 लाख की ठगी, जानिए कैसे ?

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में  एक बड़ी ठगी का मामला समाने आया है. जहां एक कारोबारी से 79 लाख की ठगी की गई है. जिस व्यक्ति से ठगी की गई है वो रिटायर्ड  सैन्यकर्मी भी है. बता दें कि आरोपी ने खुद को मुख्यमंत्री का सलाहकार बताकर इस घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित को खनन फर्म में हिस्सेदारी देने का झांसा दिया था. घटना के बाद पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस में  दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस के मुताबिक यह मामला हैवतमऊ मवैया का है. जहां एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी और कारोबारी मनोज शर्मा से  लगभग 79 लाख  की ठगी की गई है. आरोपी ने कारोबारी को कई लुभावने वादे किए थे. जिसमें खनन फर्म के लिए साझीदार बनाने का झांसा भी दिया था. पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

नवंबर 2018 में आरोपी ने पीड़ित मनोज की मुलाकात तेज बहादुर राय से कराई थी. जिसने पीड़ित मनोज से कहा कि खलीलाबाद में करीब 8 बीघा जमीन है. आवास विकास से कॉमर्शियल प्रोजेक्ट अलॉट कराने का कोशिस कर रहे हैं. इसके लिए मोटी रकम की जरूरत होगी.

आरोपी ने खनन फर्म का पार्टनर बनाने का झांसा देकर पीड़ित से 79 लाख रुपए की ठगी की थी.  जब पीड़त को ठगी का पता चला उसने आरोपी से रकम वापस मांगी. जिसके बाद ठगी करने वालों ने 20-20 लाख रुपए के चेक दि दिए. जो बाद में बाउंस हो गए. दबाव बनाने पर इंद्र बहादुर और तेज बहादुर ने शैल कुमार को बुला लिया और उसे जज बताया.  जानकारी के मुताबिक, तेज बहादुर राय को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने 2017 में लखनऊ से गिरफ्तार किया था.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago