देश

सीएम योगी हेमा मालिनी की महारास प्रस्तुति में होंगे शामिल, मथुरा में होगा भव्य कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के कान्हा नगरी मथुरा में ‘महारास’ होना है.  इस कार्यक्रम की जोरों-शोरों से तैयारियां  चल रही है.  वहीं CM योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर आज मथुरा आ रहे हैं.  वे यहां भाजपा सांसद हेमा मालिनी के महारास और इस्कॉन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मथुरा की सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) आज 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर जवाहर बाग में महारास करेंगी. BJP सांसद ने खुद रविवार को इसकी जानकारी दी.

वृंदावन में पत्रकारों से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि वह सालों की मेहनत से तैयार ‘राधा रास बिहारी रास नृत्य’ की प्रस्तुति जवाहर बाग में 8 नवंबर को करेंगी और यह उनके जीवन का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ है.

मथुरा में ‘महारास’

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटिका के ‘महारास’ में भगवान श्रीकृष्णऔर राधा रानी के अलौकिक प्रेम की शुरुआत और बाद की छेड़छाड़ के नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे.

हेमा मालिनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तकरीबन 2 दर्जन युवक-युवतियों का एक दल मुंबई से आ रहा है जो 80 मिनट की नाटिका प्रस्तुत करेगा और यह अपने आप में अद्भुत और अलौकिक अनुभव होगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

47 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago