CM योगी ने भोजपुरी में दी छठ पर्व की बधाई, बोले- छठ मइया के किरपा से प्रदेश में खुशहाली बनल रहे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी है. सीएम योगी के इस बधाई संदेश की खास बात यह है कि उन्होंने छठ पर्व की बधाई हिंदी भाषा में नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा में दी है.

छठ पूजा का महापर्व शुरु हो चुका है. बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कोलकाता सहित उत्तर-प्रदेश में भी छठी माई की पूजा बड़े ही आस्था के साथ की जा रही है. इस खास पर्व की बधाई यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक वीडियो के माध्यम से दी. इस वीडियो संदेश में उन्होंने भोजपुरी भाषा का उपयोग किया और प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने बधाई संदेश में कहा, “सूर्योपासना के महापर्व छठ पर हमरे तरफ से आप सब माता-बहनें और भोजपुरी समाज के लोगन क बहुत-बहुत मंगलकामना हो.” उन्होंने आगे कहा, “छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा. जय-जय छठी मइया!”

सीएम ने छठ की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके छठ पूजा की सारी तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई  समस्या ना हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. सीएम योगी ने निर्देश दिए कि छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सहित जनसुविधाओं के सभी प्रबंध हों. इसके साथ ही उन्होंने  छठ पर ‘स्वच्छता और सुरक्षा’ पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. साथ ही छठ पूजन के हर प्रमुख स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारियों को दिश-निर्देश दिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

6 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

43 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

43 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago