देश

तालिबानी न्याय की एक और तस्वीर आई सामने, युवकों को रस्सी से बांधकर जीप से घसीटा गया

 संस्कृति के लिए देश-दुनिया में विख्यात मां अहिल्या की नगरी इंदौर से मानवता को शर्मसार कर देना वाला एक वीडियो सामने आया है. जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. सोशल मीडिया पर आज एक दर्द भरा  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 2 किशोरों को घसीटते हुए देखा जा रहा है. 

वीडियो इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी का है, जिसमें लोग इंसानियत की सारी हदें पार करते  हुए नजर आ रहे हैं. महज मोबाइल चोरी के शक में दो लड़कों को रस्सी से बांधकर पिकअप जीप से घसीटा गया.  उनकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितनी बेरहमी से पीटा गया होगा. पीड़ित किशोरों ने शायद ही कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि, उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है. कुछ लोग कितने बेरहम और बर्बर हो सकते हैं वो इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है. 

तालिबानी तरीके का न्याय व्यवस्था पर तमाचा

इंसानियत की सारी हदे पार कर देने वाले इस वीडियो को देखकर हमारे जहन में सिर्फ और सिर्फ एक ही सवाल आता है कि न्याय करने का यह कौन सा तरीका है. किसी ने कोई गलती या चोरी की है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन, न्यायपालिका जैसी व्यवस्था बनाई गई है. न्याय करने के इस तालिबानी तरीके का व्यवस्थित शासन और न्यायिक व्यवस्था पर एक जोरदार तमाचा है. हालांकि मध्य- प्रदेश पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए इन दोषियों पर अत्यंत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की बात कही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago