सीएम योगी ने आंवला के पेड़ के नीचे भोजन
गोरखपुर में हरि प्रबोधनी एकादशी व्रत के पारण के अवसर पर CM योगी शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में साधना भवन के सामने आंवला पेड़ के नीचे सहभोज का आयोजन किया गया था. वहां पर CM ने जमीन पर बैठकर भोजन किया. इस आयोजन में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. उनके साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे.
इसके पहले वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. इस दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज को लेकर किए गए अपने संघर्ष को यादकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए. सीएम ने कहा, 30 वर्षों से मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हूं. इसकी दुर्दशा को अपनी आंखों से देखा है.
बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने लंबे अर्से तक उपेक्षा का दंश झेला है. इसके अस्तित्व पर ही संकट था. अगर पहिए लगे होते तो यह मेडिकल कॉलेज कहीं और शिफ्ट हो गया होता”.
सीएम योगी 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. शनिवार को वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए. इसके बाद सीएम दोपहर बाद उद्यमियों और व्यापारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे. इसके लिए 181 उद्यमियों और व्यापारियों की सूची तैयार की गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे सीधा बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां उन्होंने स्वर्ण जयंती द्वार (मेन गेट) का लोकार्पण और हॉस्टल का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उनके हाथों फार्मेसी और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए 200 सीटर हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया.
मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाला लेवल वन का ट्रॉमा सेंटर क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनना है. इसके लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि CM योगी इस संबंध में कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…