यूटिलिटी

India Last Tea Shop: देश के आखिरी चाय की दुकान पर होता है UPI पेमेंट, आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा-जय हो

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा काफी एक्टिव रहते है अक्सर वे कुछ सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई रोचक वीडिया या फोटो शेयर करते रहते हैं. वो जो भी चीज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं लोग को खूब पसंद करते है. हाल ही में उन्होंने (Anand Mahindra) चाय की एक दुकान की फोटो शेयर की है. लोगों को ये फोटो काफी पसंद आ रही है. ये कोई आम चाय की दुकान नहीं है.

ये देश की ऐसी चाय की दुकान है, जो धरती से 10500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है. इसे देश की आखिरी चाय की दुकान कहा जाता है. यह चाय की दुकान इन दिनों चर्चा में है क्योंकि इसके काउंटर पर UPI बारकोड रखा हुआ दिखाई दे रहा है. इसका मतलब ये जाहिर होता है कि इतनी ऊंचाई पर भी आप ‘डिजिटल पेमेंट’ कर सकते हैं. इसे देख देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्वीट करते हुए लिखा , ‘जय हो.’

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है. फोटो में बोर्ड पर लिखा है ‘भारत की आखिरी चाय की दुकान’. फोटो में यूपीआई (UPI) बारकोड व दुकान के मालिक भी दिख रहे है.’ जब इसे ट्वीट पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने देखा तो वे खुद को खुशी प्रकट करने से रोक नहीं पाए. और उन्होंने लिखा कि तस्वीर भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम के दायरे और पैमाने को दर्शाती है, जय हो!’

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का सिंह राशिफल: समाज में बढ़ेगा रुतबा और मिलेगी बड़ी डील, पेट दर्द से रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान और करियर में…

3 minutes ago

आज का तुला राशिफल: टीम वर्क से मिलेगी भारी सफलता, लेकिन अपनों से धोखे का मंडरा रहा खतरा

Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: आज व्यापार में आपकी मीठी बोली सबका दिल जीत लेगी,…

13 minutes ago

आज का वृश्चिक राशिफल: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मगर ससुराल पक्ष को उधार दिया तो डूबेगा पैसा

Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: आज आपकी मेहनत व्यापार में रंग लाएगी, लेकिन क्या आज…

18 minutes ago

आज का धनु राशिफल: हाथ लगेगी बड़ी बिजनेस डील, निवेश से पहले पिता की सलाह करेगी चमत्कार

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: आज धनु राशि वालों के सुख-साधनों में जबर्दस्त उछाल आने…

23 minutes ago