नवीनतम

225 करोड़ के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का CM योगी ने किया लोकार्पण, अखिलेश ने 2016 में किया था शिलान्यास

एटा के मानपुर स्थित जिस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी,उसका लोकार्पण रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया. कुल 225 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का 6 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास किया था. अब जाकर इस परियोजना का पहला चरण पूरा हुआ है.

इसका शिलान्यास अखिलेश यादव ने दिसंबर 2016 में जवाहर तापीय परियोजना स्थल से किया था. 3 महीने बाद ही मार्च 2017 में चुनाव के बाद यूपी में बीजेपी सत्ता पर काबिज हो गयी . BJP सरकार आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था मेसर्स टेक्नोक्राफ्ट नोएडा को दिया था. इस प्लांट की क्षमता 24 एमएलडी (मीलियन लीटर पर डे) पानी को ट्रीट करना है.

 शहरी क्षेत्र जितने भी गंदा पानी निकलता है. इस प्लांट के जरिए से उसको ट्रीट किया जाएगा. एक अनुमान के मुताबित शहरी क्षेत्र से करीब 15 एमएलडी गंदा पानी निकलता है.जिसे इस प्लांट के जरिए ट्रीट किया जाएगा. वर्तमान में शहर के करीब 20 फीसदी हिस्से में सीवर कनेक्शन हैं, जिसके तहत करीब 6 एमएलडी पानी प्लांट तक ट्रीट होने के लिए पहुंचने लगा है.

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करने के बाद कहा कि प्लांट से पानी ट्रीट होने के बाद मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक पहुंचाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. जिससे विद्युत निर्माण में इसका प्रयोग हो सके.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

21 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago