देश

जॉनी ने फिर सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, यूपी पुलिस ने किया सलाम

बड़े-बड़े अनसुलझे मामलों को चुटकी में सॉल्व कर देने वाला जॉनी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. पुलिस टीम के लिए बेहद मददगार डॉग स्क्वायड में शामिल जॉनी ने अपनी जासूसी नाक से एक और मिस्ट्री मर्डर केस को हल कर दिया.मामला कासगंज का है,जहां एक किशोर के हत्या की गुत्थी को ‘जॉनी’  ने सुलझा दिया जिसके लिए उसे यूपी पुलिस ने अवार्ड से सम्मानित किया है.

पुलिस ने जॉनी की मदद से कासगंज के गंजडुंडवारा इलाके में 15 साल के नाबालिग दुर्वेश कुमार को अपर्हण कर हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. पुलिस ने इन हत्यारों के पास से लूटी गई  ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर ली है.   चर्चा डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते ‘जॉनी’ की हो रही है. उसने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर अपना अहम योगदान दिया. कासगंज के एसपी ने ‘जॉनी’ को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. उसकी बहादुरी और जासूसी दिमाग की चर्चा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं.

उतर-प्रदेश पुलिस ने अपने ऑफिशियल पेज पर जॉनी की प्रशंसा और धन्यवाद करते हुए लिखा. जॉनी को सलाम, हमारे #K9 अधिकारी जिन्होंने 48 घंटे के भीतर कासगंज में एक नाबालिग की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में ‘पंजा-कुछ’ की भूमिका निभाई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

19 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

55 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago