कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू,कंटेनर में रात गुजारेंगे राहुल गांधी

कन्याकुमारी – कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हो चुकी है.ये यात्रा 150 दिन तक चलेगी जिसमें पार्टी देश की जनता से सीधे संवाद करने का प्रयास करेगी.ये यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पार्टी का संगठनात्मक ढांचा चरमराया हुआ है और पार्टी बिखराव के दौर से गुजर रही है.इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ 117 यात्री होंगे । कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक की करीब 3570 किमी लंबी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी कंटेनर में रात गुजारेंगे .इतना ही नहीं,राहुल गांधी और उनके साथ चल रहा कोई भी यात्री किसी पांच सितारा होटल में नहीं रुकेगा। कंटेनर में सोने के लिए बेड और टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। इस तरह के करीब 50 से अधिक कंटेनर तैयार किए गए हैं  जो यात्रा के मुताबिक अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाएंगे और हर दिन यात्रा के समापन के बाद यात्री उन्हीं कंटेनर में रातभर रुकेंगे।

वहीं राहुल उद्घाटन समारोह के लिए गांधी मंडपम में तीन राज्यों तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी और 3500 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी।

इससे पहले राहुल गांधी सुबह तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदूर शहर पहुंचे और कांचीपुरम में उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी जगह एक चुनावी रैली के दौरान मंच पर लिट्टे केक आतंकवादियों ने आत्मघाती विस्फोट कर राजीव की हत्या कर दी गई थी।

राहुल इसके बाद 3 बजे तिरुवल्लुवर स्मारक, विवेकानंद स्मारक, कामराज मेमोरियल का दौरा करेंगे। वहीं महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा भी करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के लिए 117 नेताओं के नामों की सूची तैयार की गई है। इस अस्थायी सूची में कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा और पूर्व पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला का भी नाम है और लिस्ट में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद्र यादव और उत्तराखंड कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के अलावा कई महिला कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं जो राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा को पैदल पूरा करेंगे।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

33 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago