Asia Cup 2022: श्रीलंका ने दी भारत को मात, आखिरी गेंद पर याद आए धोनी

दुबई- एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मैच में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया. दोनो टीमों के बीच मुकाबला आखिरी ओवर तक चला. लेकिन श्रीलंका ने एक गेंद रहते 6 विकेट से इस रोमांचक मैच को जीत लिया. इस हार के बाद भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है.

टॉस ने किया मैच का फैसला——-

भारत औऱ श्रीलंका के बीच मैच में टॉस काफी अहम कड़ी थी. श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. उनका यह फैसला तब सही साबित हुआ जब इन फार्म बैट्समैन विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने  तेजतर्रार अधर्शतकीय पारी 41 गेंदों पर 72 रन बनाएं. जिससे भारत 172 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका. हालांकि यह स्कोर काफी साबित नही हुआ और श्रीलंका ने इसे 1 गेंद रहते हासिल कर लिया.

आखिरी गेंद पर याद आए अनहोनी को होनी करने वाले धोनी

सोशल मीडिया पर उनका सटीक थ्रो किया जा रहा शेयर

भारत- श्रीलंका का रोमांचक मैच आखिरी ओवर तक चला. कभी मैच भारत की तरफ झुकता नजर आया तो कभी श्रीलंका की तरफ. इस नेल बाइटिंग मैच में अनहोनी को होनी कर देने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी याद आ गए. दरअसल श्रीलंका को आखिरी ओवर में 7 रनों की जरुरत थी. गेंद युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के हाथों में थी. अर्शदीप अपनी सटीक यार्कर से मैच को  लास्ट तक खींचकर ले गए. अर्शदीप की पांचवी गेंद श्रीलंकाई बल्लेबाज को बीट करते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में जा समाई. पंत ने तुरंत थ्रो किया लेकिन उनसे यह अहम थ्रो चूक गया औऱ श्रीलंकाई बल्लबाजों ने बाई रन लेकर मैच को अपने नाम कर लिया. इसी मूवमेंट पर फील्ड पर हमेशा चौकन्ना रहने वाले धोनी ने कई बार अपने सटीक थ्रो से भारत को जीत दिलाई है. फैंस ने धोनी के सटीक थ्रो को काफी मिस किया. सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके सटीक थ्रो के कुछ पुराने वीडियोज को भी शेय़र किया है.

—भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

48 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago