नवीनतम

Delhi: श्रद्धा के बाद एक और दिल दहलाने वाली वारदात, लिव-इन पार्टनर की हत्या की, फिर रूम लॉक कर भागा प्रेमी

राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्व सरिता विहार इलाके में एक शख्स ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव को घर में बंद रखकर फरार हो गया. इसके साथ ही उस शख्स ने महिला की हत्या करने के बाद शव के साथ 9 घंटे तक रहा. इसके अलावा वो शख्स महिला के शव को देखने के लिए रात के समय घर के चक्कर लगाता रहा. वहीं महिला की हत्या भी उसकी 1 साल की बच्ची के सामने की गई थी. जिसके बाद शख्स बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया. पुलिस ने आरोपी को 5 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है.

शव को घर में छोड़कर हुआ फरार

बता दें कि पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सरिता विहार पुलिस को 12 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर में एक घर में महिला बेहोश पड़ी है और घर बाहर से बंद है. जिसके पास पुलिस मौक पर पहुंचती है तो मौके मकान मालिक परम बिधूड़ी मिला था. लेकिन मकान के मेन गेट बाहर से बंद था. पुलिस ने मकान का गेट तोड़ा तो एक महिला बेहोश पड़ी थी. जिसकी 22 साल की उम्र थी. पुलिस महिला को अस्पताल लेकर जाती है जहां डॉक्टर उसको मृत घोषित कर देते है. हालांकि महिला शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले.

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि राहुल (आरोपी) ने मकान मालिक को बताया कि घर एक महिला दोस्त गुलशाना घर में मृत पड़ी है. इसके बाद पुलिस जाकारी जुटाते हुए राहुल के भाई(प्रवीण) से संपर्क किया, तो पता चला कि राहुल का परिवार मदनपुर खादर में ही रहता है. प्रवीण ने बताया कि वो लिव इन में करीब 20 दिन से रह था. महिला की एक साल की बेटी है और उसका पहला पति बदरपुर इलाके में रहता है.

अवैध संबंध का शक

महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि गुलशाना की गला दबा पर हत्या की गई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आरोपी को अली गांव जंगल इलाके से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद राहुल ने जुर्म कबूल किया और बताया की उसको महिला पर शक होता कि उसका संबंध किसी और के साथ चल रहा था. इस बात पर उनका आए दिन झगड़ा होता रहता था. 10 नवंबर को गुलशाना ने आरोपी से 5 हजार रुपए मांगे थे. जिसके बाद दोनों झगड़ा हो गया और आरोपी ने उसकी चुन्नी और हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

2 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

15 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

58 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago