मनोरंजन

Nayanthara B’Day: शूटिंग सेट से शुरू हुई नयनतारा- शिवन की लव स्टोरी, सरोगेसी मामले ने बढ़ाईं मुश्किलें, जानें कैसी है एक्ट्रेस की फैमिली लाइफ

Happy Birthday Nayanthara:  मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी सुपर स्टार है. नयनतारा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं.

बता दें कि हाल ही में डारेक्टर विग्नेश शिवन के साथ उन्होंने शादी की है.

नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने लंबे अफेयर के बाद 9 जून 2022 को महाबलीपुरम में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की है. हालांकि 5 साल पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी.

विग्नेश शिवन के साथ नयनतारा अपनी तमाम फोटो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. दोनों आज एक अच्छी फैमिली लाइफ गुजार रहे हैं.

नयनतारा विग्नेश शिवन की शादी

नयनतारा की शादी में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे. ये शादी काफी चर्चा में भी रही शादी के कुछ महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश शिवन सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने. गोद में बच्चों के लिए ये इनकी दिवाली की तस्वीर है.थी.

नयनतारा एक अच्छी पत्नी और मां के अलावा अच्छी बहू भी हैं. माता-पिता के साथ विग्नेश की तस्वीर बेहद खूबसूरत है.

नयनतारा ने अपनी शादी में लाल जोड़ा पहना था. इस शादी में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. नयनतारा के शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुईं.

नयनतारा (Nayanthara) विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

एक्ट्रेस नयनतारा का करियर

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. साल 2022 नयनतारा के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ. जहां इस साल उनकी और चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘गॉड फादर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया, तो वही दूसरी तरफ इसी साल वह दक्षिण सिनेमा के डायरेक्टर शिवन विग्नेश के साथ शादी के बंधन में बंधी और सरोगेसी की मदद से इस कपल ने ट्विन्स बॉय का स्वागत किया. 18 नवंबर 1984 में जन्मी नयनतारा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं.

नयनतारा और शिवन विग्नेश की मुलाकात

नयनतारा और शिवन विग्नेश की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म ‘नानुम राउडी’के सेट पर हुई थी. इस फिल्म का डारेक्शन शिवन विग्नेश कर रहे थे और नयनतारा इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री थीं. इसी फिल्म के शूटिंग के सेट पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे.

दोनों को पहली बार साल 2016 में सिंगापुर में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान साथ देखा गया था. हमेशा से अपनी रिश्तों को लेकर पर्सनल रहीं नयनतारा ने खुलेआम शिवन विग्नेश से अपने प्यार को दुनिया के सामने स्वीकार किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

24 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

43 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

51 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

56 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago