Categories: नवीनतम

स्कूल परिसर में मिला सड़ा-गला शव, दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Delhi Crime: दिल्ली/ Vivek Patania:  उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र में एक स्कूल परिसर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक की पहचान कराई लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

स्कूल परिसर के अंदर मिला सड़ा गला शव

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि हर्ष विहार थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल परिसर की पिछली दीवार के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि स्कूल परिसर के अंदर पिछली दीवार के पास एक पेड़ के नजदीक एक पुरुष का शव पड़ा हुआ था, जो काफी हद तक सड़ी-गली अवस्था में था. शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कई दिन पहले हुई होगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट की रिंग में वापसी: दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को फटकारा, एशियन गेम्स ट्रायल्स में खेलने की दी हरी झंडी

बीएनएसएस की धारा 194 के तहत शुरू की गई कार्रवाई

मामले में हर्ष विहार थाने में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और स्कूल परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. फिलहाल मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मृतक के परिजन का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Swati Pandey

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

22 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago