Bharat Express DD Free Dish

मैरीलैंड की महिला ने मजाक-मजाक में खरीदा टिकट, पलभर में बनी करोड़पति

Aajab Gajab: मैरीलैंड के सेवेर्न इलाके में एक महिला ने मजाक-मजाक में लॉटरी टिकट खरीदा और कुछ ही मिनटों में 77,777 डॉलर यानी करीब 65 लाख रुपये जीतकर सबको हैरान कर दिया.

Aajab Gajab: मैरीलैंड के सेवेर्न इलाके से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी भाभी की बात मानकर मजाक में लॉटरी टिकट खरीदा और कुछ ही मिनटों में उसकी जिंदगी बदल गई.

पेट्रोल पंप पर हुआ फैसला

महिला अपनी भाभी के साथ रीस रोड स्थित एक्सॉन स्टेशन पर गई थी. भाभी को लंबे समय से लॉटरी खेलने का शौक था और वह अक्सर टिकट खरीदती थीं. उसी दौरान उन्होंने महिला से भी कहा कि वह एक टिकट ले ले. शुरुआत में महिला ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बार-बार कहने पर उसने 10 डॉलर का स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीद लिया.

इनाम देखकर चौंकी महिला

महिला ने जैसे ही टिकट को स्क्रैच करना शुरू किया, उसके चेहरे के भाव बदल गए. टिकट पर लिखी रकम देखकर वह कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गई. उसने 77,777 डॉलर का इनाम जीत लिया था, जो भारतीय मुद्रा में करीब 65 लाख रुपये के बराबर है.

खुशी का माहौल

यह खबर सुनते ही महिला और उसकी भाभी खुशी से झूम उठीं. पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी यह नजारा देखकर दंग रह गए. किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि मजाक में खरीदा गया टिकट इतनी बड़ी रकम दिला देगा. वहां मौजूद लोगों ने उसे बधाइयां दीं और माहौल खुशी से भर गया.

भाभी का मजेदार रिएक्शन

इस पूरी घटना का सबसे दिलचस्प हिस्सा महिला की भाभी का रिएक्शन रहा. उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह कई सालों से लगातार टिकट खरीद रही हैं, लेकिन उन्हें कभी इतना बड़ा इनाम नहीं मिला. वहीं उनकी ननद, जिसने शायद ही कभी लॉटरी खेली हो, पहली ही बार में करोड़ों की मालकिन बन गई. उन्होंने मजाक में कहा कि लगता है किस्मत ने गलत इंसान को चुन लिया.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में खूनी रविवार, क्वेटा रेलवे ट्रैक पर धमाका, 23 की मौत, 47 की जख्मी

किस्मत की मिसाल

यह कहानी दिखाती है कि जिंदगी कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कभी-कभी मजाक में उठाया गया छोटा सा कदम भी इंसान की तकदीर पलट सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read