IIT दिल्ली ने घटाई M.Tech समेत कई PG कोर्स की फीस

दिल्ली (Delhi) के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने M.Tech के नये बैच के स्टूडेंट्स के शिक्षण शुल्क में 30 फीसदी की  कटौती की है. संस्थान के ओर से ‘फीस इजाफे’ के खिलाफ विद्यार्थियों के एक गुट की ओर से मौन प्रदर्शन किये जाने के बाद यह कदम उठाया है.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने कई कोर्सेज में फीस(Fees) बढ़ोतरी की थी जिसके खिलाफ कैंपस (Campus) में छात्रों द्वारा मौन विरोध-प्रदर्शन के बाद एक बयान जारी किया जिसमें फीस में कटौती की बात की गई है.

M.Tech के साथ दूसरे PG कोर्सेज की फीस में कमी 
बयान में कहा गया है कि, दूसरा सेमेस्टर 2021-22 या उसके बाद पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस में कमी की गई है. शिक्षण शुल्क और अन्य शुल्क में भी काफी कमी की गई हैं. एम.टेक पूर्णकालिक शिक्षण शुल्क 25,000 रुपये प्रति सेमेस्टर से घटाकर 17,500 प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है. बयान में कहा गया कि अन्य पीजी कार्यक्रमों का शिक्षण शुल्क भी कम किया गया है. इसके अलावा शुल्क के अन्य घटकों में भी कमी की गई है.

छात्रों ने किया था फीस इजाफे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र शुक्रवार को आईआईटी कैंपस में विंड टी कॉरिडोर पर जमा हुए थे. उनके हाथों में पोस्टर और तख्तियां भी थी जिनपर फीस बढ़ोतरी को अस्वीकार करने की बात कही गयी थी. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया आईआईटी दिल्ली स्टूडेंट्स कलेक्टिव, आईआईटी-बॉम्बे और आईआईटी-दिल्ली के अंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्कल समेत कई अन्य स्टूडेंट यूनियन ने प्रदर्शनकारियों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई थी.

इसके पहले एसएफआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, संस्थान में एम.टेक कार्यक्रम के नये विद्यार्थियों को वह शुल्क भुगतान करना था जो पिछली बैच के विद्यार्थियों से  100 फीसदी ज्यादा है. पहले जो फीस 26,450 रुपये था वह अब निर्मम तरीके से बढ़ाकर 53,100 रुपये कर दिया गया है

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

32 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

33 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

41 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

43 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

51 minutes ago